लुधियाना में भगौड़ी महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी के दौरान हेरोइन की बरामद, लंबे समय से चला रही थी धंधा

लुधियाना जिला पुलिस ने एक भगौड़ी नशा तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है। काकोवाल रोड की रहने वाली मीनाक्षी नाम की यह महिला 12वीं पास है। पुलिस ने उसके पास से 120 ग्राम हेरोइन बरामद की है। महिला तस्कर से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड जानकारी के अनुसार एसीपी दविंदर कुमार ने बताया कि कोर्ट ने पहले ही महिला को भगौड़ा घोषित कर रखा था। पुलिस को महिला की गिरफ्तारी और कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए थे। बस्ती जोधेवाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। परिवार के सदस्यों पर भी कई केस पुलिस के अनुसार मीनाक्षी लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त थी। उसके परिवार के कई सदस्यों पर भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *