लुधियाना जिले के जगराओं से कनाडा जाने की चाहत में शादीशुदा व्यक्ति की जिंदगी उस समय खराब हो गई। जब लड़की ने कनाडा पहुंचने के बाद साफ कह दिया। वह अपने पति के साथ रहना नही चाहती। जिससे युवक को 28 लाख रूपए का चूना लग गया। युवक के पिता ने पुलिस को धोखाधडी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद युवक की पत्नी समेत सास, ससुर पर थाना सुधार में धोखाधडी का मामला दर्ज कर लिया। 2018 में हुई थी शादी जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान अमनदीप कौर, मक्खन सिंह, कुलविंदर कौर के गांव रान्नीके धुरी के रूप में हुई है। मामले थाना सुधार के एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित जसविंदर सिंह के मोही ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके बेटे गुरदीप सिंह की शादी अमनदीप कौर के साथ अक्तूबर 2018 में हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद मई 2019 को अमनदीप कौर कनाडा चली गई। जीआईसी और कॉलेज फीस भी भरी इस दौरान उसके कनाडा जाने को लेकर जो भी खर्चा हुआ है, वह पूरा खर्चा उन्होंने खुद किया गया। पीड़ित के मुताबिक कनाडा जाने के लिए अमनदीप कौर की जीआईसी और कालेज फीस आदि 21 लाख 55,750 रूपए उन्होंने जमा करवाए। इतना ही नही लड़की के कनाडा जाने के लिए जहाज की टिकट शॉपिंग साथ ले जाने को डालर एजेंट की फीस आदि देकर 28 लाख रूपए पूरा खर्चा लड़के परिवार द्वारा किया गया। पति को कनाड़ा बुलाने पर टालमटोल कनाडा में अपनी पढ़ाई आदि करने के बाद भी वह अपने पति को कनाडा बुलाने के लिए टाल मटोल करती रही, लेकिन ना तो लड़की ने उसके बेटे को कनाडा बुलाया, ना ही उनके पैसे वापस किए। अब लड़की ने साफ ही कह दिया है कि वह अपने पति के साथ ना कोई लिंक रखना चाहती है, ना ही वह पति के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी लड़की समेत सास ससुर पर मामला दर्ज कर लिया।


