भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद अमृतसर के अटारी बॉर्डर व श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सावधानी के तौर पर अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर अगले हुकमों तक रिट्रीट सैरेमनी को रद्द कर दिया गया है। वहीं, अमृतसर हवाई अड्डे को पहले 10 बजे तक बंद रखने के आदेश दिए गए, बाद में अब इसे 10 मई शाम 5.30 बजे तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से संदेश दिया है- सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है, अमृतसर हवाई अड्डे से सभी वाणिज्यिक/नागरिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं 10.05.2025 प्रातः 05:30 बजे तक स्थगित कर दी गई हैं। आज की सभी 22 फ्लाइट्स रद्द एडीसीपी-2, श्रीविनैला ने बताया कि अमृतसर की आज की सभी 22 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। अगले आदेशों तक एयरपोर्ट को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। पैसेंजर्स को फ्लाइट्स के रद्द होने तक की जानकारी मैसेज के माध्यम से भेज दी गई है। अभी तक की प्रमुख बातें: एयरलाइंस की अपील इंडिगो सहित अन्य सभी एयरलाइंस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि सभी यात्री एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले एयरलाइन से संपर्क करके अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि करें। क्यों अमृतसर में सतर्कता बढ़ाई गई अमृतसर से पाकिस्तान बॉर्डर की दूरी तकरीबन 32 किमी के करीब है। लेकिन अहम बात है कि भारत ने पाकिस्तान प्रांत के पंजाब के मुरीद-के में एयर स्ट्राइक की है, जो अमृतसर से मात्र 60 किमी दूरी पर है। संजीदगी को देखते हुए ही ये अहम कदम उठाए गए हैं। खाद्य सामग्री का स्टॉक मॉक ड्रिल के आदेश के बाद लोगों ने खाद्य सामग्री का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। लोग देर रात तक राशन के लिए कतारों में खड़े रहे। सब्जियों के लिए भीड़ रही और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। सीमा पर रहने वाले लोग कल देर रात तक अमृतसर शहर में राशन की दुकानों से सामान खरीदते देखे गए। हड़ताल के बाद सुबह 7.30 बजे डीसी साक्षी साहनी ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया।


