रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी:लालबाग, दशहरा मैदान और सराफा स्कूल में रहेगी पार्किंग

रणजीत हनुमान मंदिर से सोमवार सुबह 5 बजे प्रभातफेरी निकलेगी। प्रभातफेरी रणजीत हनुमान मंदिर से निकलकर महू नाका चौराहा से अन्नपूर्णा रोड, महावर नगर, उषा नगर चौराहा, दशहरा मैदान, गंगेश्वर महादेव मंदिर के सामने से नरेंद्र तिवारी मार्ग, आदित्य नर्सिंग होम से वापस रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचेगी।
डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी ने बताया कि इस दौरान वाहन चालक फूटी कोठी चौराहा से रणजीत हनुमान मंदिर रोड होते हुए महू नाका चौराहा व महू नाका से फूटी कोठी की ओर आना-जाना करने से बचें। एेसे वाहन चालक फूटी कोठी चौराहा से चंदन नगर चौराहा, गंगवाल चौराहा होते हुए आगे की ओर जा सकेंगे।
जिन वाहन चालकों को जूनी इंदौर, भंवरकुआं की ओर जाना है, वे गोपुर चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा से आगे की ओर जा सकेंगे। यात्रा अन्नपूर्णा रोड पर आने के दौरान चाणक्यपुरी चौराहा से अन्नपूर्णा रोड होते हुए महू नाका चौराहा व महू नाका से अन्नपूर्णा रोड की ओर आवागमन नहीं होगा।
यह होगी पार्किंग व्यवस्था
कलेक्टोरेट की ओर से आने वाले वाहन लालबाग परिसर में पार्क कर यात्रा में शामिल हो सकेंगे। गंगवाल की ओर से आने वाले वाहन सराफा स्कूल एमओजी लाइन व शासकीय स्कूल एमओजी लाइन परिसर में वाहन खड़े कर सकेंगे। अन्नपूर्णा से आने वाले भक्त अपने वाहन दशहरा मैदान में पार्क कर प्रभातफेरी में शामिल हो सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *