मौसम फिर सर्द होने लगा:हवाओं से तापमान में मामूली गिरावट, 25 डिग्री पर पहुंचा

रविवार की सुबह कुछ धुंधली सी हुई। हलके बादल छाए होने से धूप भी उनमें से छनकर आती रही। हवा कभी 5 तो कभी 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। इसका असर तापमान पर हुआ। अधिकतम तापमान शनिवार को 26 डिग्री था, जो घटकर 25.5 डिग्री पर रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। इसके विपरीत रात का तापमान घटने की बजाय और बढ़ गया। यह शुक्रवार रात को 13.6 डिग्री था, जो शनिवार रात को 13.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह औसत से 4 डिग्री तक अधिक रहा। दरअसल, ठंड को प्रभावित करने वाला एक सिस्टम प्रदेश में सक्रिय हुआ है। इस वजह से हलके बादल छाए हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *