शासकीय शहीद केदारनाथ प्रधानमंत्री एक्सीलेंस महाविद्यालय में “हम होंगे कामयाब” पखवाड़ा का भव्य समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मला शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष नीलम सिंह परिहार उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता एसडीओपी मऊगंज अंकिता सुल्या ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनपद पंचायत मऊगंज उपाध्यक्ष डॉ. राजेश पटेल और जिला कोऑर्डिनेटर (वित्तीय साक्षरता) संतोष कुमार मिश्रा मौजूद थे। महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता एसडीओपी अंकिता सुल्या ने बाल विवाह, घरेलू हिंसा, और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के प्रति जागरूकता फैलाते हुए कहा कि सरकार ने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून बनाए हैं। उन्होंने छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने और अपनी पढ़ाई में पूर्ण निष्ठा से जुटने का आग्रह किया। साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह जिला कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार मिश्रा ने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि कोई भी गोपनीय जानकारी अजनबियों के साथ साझा न करें। यदि किसी के खाते से पैसे धोखाधड़ी से निकल जाते हैं, तो तत्काल 1930 नंबर पर संपर्क करें। महिलाओं को प्रोत्साहन जनपद अध्यक्ष नीलम सिंह परिहार ने कहा कि किसी भी समस्या का सामना करने पर महिलाएं बिना झिझक उनकी मदद ले सकती हैं। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और विद्यार्थियों को उनके लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर आरएन पटेल और सभी अतिथियों का आभार समाजसेवी रामरतन मिश्रा ने व्यक्त किया।


