प्रश्न पत्र सेट डी के अनुसार प्रश्न संख्या 41ः जीके के इस सवाल के जवाब में बदलाव की जरूरत है। प्रश्न संख्या 82 व 83ः लीगल सेक्शन के सवाल हैं, जिनमें एक्सपर्ट कमेटी द्वारा स्टडी कर जवाब बदलने चाहिए। प्रश्न संख्या 117ः मैथ्स सेक्शन का प्रश्न है। इसका उत्तर स्पष्ट तौर पर गलत नजर आ रहा है, लेकिन अभी तक बदलाव नहीं किया गया। जोधपुर | क्लैट-2025 की आंसर-की में अभी भी चार उत्तर में सुधार की गुंजाइश है। गलत 12 सवालों में से आठ सवाल ही सही हुए हैं। 1 दिसंबर को हुई क्लैट की फाइनल आंसर-की 9 दिसंबर व रिजल्ट 10 को जारी होना था। कंसोर्टियम ने बिना किसी पूर्व सूचना 7 दिसंबर देर रात फाइनल आंसर-की व अंतिम परिणाम भी जारी किया। जल्दबाजी में परिणाम के बाद शिकायतें हो रही हैं, वहीं काउंसलिंग भी शुरू की है। क्लैट द्वारा प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ने 12 सवालों पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराए। कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू द्वारा फाइनल आंसर-की में 4 प्रश्न गलत होने के कारण उन्हें हटाया और 3 प्रश्नों के उत्तर में बदलाव किया। क्लैट एक्सपर्ट सागर जोशी ने बताया कि आपत्तियों के अनुसार अभी भी चार प्रश्नों के उत्तर में बदलाव की गुंजाइश है। शेष | पेज 10


