अलवर| राज्य सरकार की ओर से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व पालन पोषण के लिए संचालित पालनहार योजना में जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की पहल पर सुशासन सप्ताह में प्राथमिकता से पालनहार नवीनीकरण करवाए जा रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अनिल मच्या ने बताया कि पिछले दो दिन में 1926 बच्चों का पालनहार योजना में नवीनीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि उमरैण ब्लॉक में 840, थानागाजी में 243, रामगढ़ में 225, राजगढ़ में 219 एवं लक्ष्मणगढ़ में 138 बच्चों का नवीनीकरण हुआ है।


