निशुल्क पशु-पक्षी अस्पताल का आचार्य भगवंतों ने किया अवलोकन

भास्कर न्यूज|बारां शहर के समीप बड़ा में स्थित निशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय का रविवार को आचार्य भगवंतों ने अवलोकन किया। बालमुनि विजयचंद्र सागर के पिताजी विजय बोरडिया व माता शिल्पा बोरडिया ने बताया कि आचार्य भगवंतों द्वारा पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की प्रेरणा से बड़ां बालाजी तीर्थधाम के सामने संचालित महावीर गौशाला निशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय पहुंचे। वहां पर संचालित जीव दया के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। गुरुदेव ने कहा कि इस संसार में जन सेवा, प्रभु सेवा ऐसा नारा तो बहुत बार सुना है। निशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय का निरीक्षण करके ऐसा एहसास हो रहा है कि प्रमोद भाया ने पशु सेवा, प्रभु सेवा का एक नया नारा जगत को दिया है। प्रत्येक मनुष्य को जीवन में एक बार अवश्य इस निशुल्क पशु चिकित्सालय का अवलोकन करना चाहिए। यहां जिस प्रकार से अबोल जीवों की निशुल्क सेवाएं होती है। शायद पूरे विश्व ऐसी सेवाएं और सुविधाएं मनुष्य के भी नहीं होती होंगी। गुरुदेव का रविवार को यहां पर मांगलिक हुआ। पशुओं को गुरुदेव श्री ने नवकार महामंत्र सुनाया। और भाया दंपत्ति परिवार को आशीर्वाद दिया कि आसमान में सूरज और चंद्रमा है तब तक धरती पर गोशालाएं एवं निशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय की सेवाएं चलती रहेगी। श्री गुणवर्धन शंखेश्वर जैन तीर्थ ट्रस्ट अध्यक्ष, जिला प्रमुख उर्मिला जैन, सोनम एवं पूजा श्रीमाल ने बताया कि आचार्य भगवन्त वर्धमान तपोनिधि प. पू. आचार्य नयचंद सागर सूरी म.सा., सहस्त्रावधानी प. पू.गणिवर्य डॉ. अजीतचंद्र सागर म.सा. व बोरडिया परिवार के कुलदीपक बालमुनि विजयचंद्र सागर म.सा. 21 आदि ठाणा बारां पधारे हुए है। विपुल श्रीमाल, विनय बोरडिया ने बताया कि सोमवार को आचार्य भगवंतों का ग्राम बड़ां से मंगल प्रवेश दोपहर 3 बजे जय त्रिभुवन विमल विहार तीर्थ पर होगा। पूरे नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल की सदस्य बारां शहर से महाराज साहब के साथ पैदल विहार करते हुए बड़ां बालाजी स्थित श्री महावीर गौशाला निशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय पहुंचे। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं पशु पक्षी चिकित्सालय के चिकित्सक द्वारा महाराज साहब को पूरे चिकित्सालय परिसर का विस्तार से अवलोकन करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *