बारां| शहर के मांगरोल बायपास रोड अर्जुन विहार कालोनी के अन्नपूर्णा माता मंदिर में सोमवार से 7 जनवरी तक 17 दिवसीय निशुल्क बीमारी निवारण शिविर वैद्य संत रावल बाबा के सानिध्य में जनसहयोग से आयोजित किया जाएगा। निशुल्क बीमारी निवारण शिविर से जुड़े अन्नपूर्णा माता मंदिर पंडित गिरिराज शर्मा, राधेश्याम राठौर, राजेंद्र चौधरी, जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिविर में सवेरे 9 बजे 5 बजे तक वैद्य संत रावल द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियां लकवा, पोलियो, दमा श्वास, टीबी अल्सर, पेट के रोग, पाइल्स, (मस्सा) जोड़ों के दर्द, साइटिका, मिर्गी, थायराइड, चर्म रोग, सफेद दाग, सोरायसिस आदि का उपचार आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां द्वारा किया जाएगा।


