बारां| प्रदेश के तीनों डिस्कॉम क्षेत्रों में एक जनवरी से स्पॉट बिलिंग शुरू होगी। राज्य सरकार से सहमति मिलने के बाद अब पूरे प्रदेश में 1 जनवरी से यह व्यवस्था लागू की जाएगी। उपभोक्ताओं के बिजली बिल मौके पर ही जनरेट होने से बिना रीडिंग बिल आने व एवरेज बिल थमाने जैसी शिकायतों से छुटकारा मिल सकेगा।


