नारायणा धाम और आसपास सीमांकन का काम शुरू

उज्जैन | नारायणा धाम मंदिर और आसपास की जमीन के सीमांकन शुरू हो गया है। इस जमीन पर श्री कृष्ण पाथेय योजना के तहत श्रीकृष्ण लोक बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर की जमीन का सीमांकन कार्य शुरू करवा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महत्वाकांक्षी कृष्ण पाथेय योजना के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा के मैत्री स्थल नारायणा धाम में निर्माण किया जाएगा। कृष्ण-सुदामा उत्सव समिति के पवन गोयल ने बताया नारायणा धाम का पिछले दिनों स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इसके बाद प्रशासन व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने मंदिर एवं उसकी आसपास की जमीन के सीमांकन का कार्य शुरू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *