रांची | विजयवाड़ा में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे मैच में झारखंड ने विदर्भ के विरुद्ध पहले दिन खेलते हुए पहली पारी में कुल 292 बनाए। झारखंड की ओर से तोहिद ने 11 चौके की मदद से 87, सिद्धार्थ सिंहा ने पांच चौके की मदद से 52 एवं स्वरित सिंह ने 28 रन बनाए । विदर्भ की ओर से कृष ने मात्र 12 रन देकर तक पांच विकेट लिया, जबकि लोकेश एवं ओम धोतरे को दो -दो विकेट मिला। एक समय झारखंड का स्कोर दो विकेट पर 100 था, लेकिन इसके बाद 112 रन के अंतर कुल 8 विकेट गिर गए और पहली पारी 212 पर समाप्त हो गई ।


