क्रिसमस में अब सिर्फ दो दिन का समय शेष रह गया है। 24 दिसंबर की आधी रात में प्रभु येसु के जन्म पर चर्च में प्रार्थना होगी। घंटे बजाए जाएंगे। लेकिन, अपनी रांची अभी से ही क्रिसमस मनाने के जश्न में डूबने लगी है। जगह-जगह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया जा रहा है। इनमें युवा, बच्चे, महिला-पुरुष व बुजुर्ग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में अतिथि मसीहियों को प्रभु येसु का संदेश सुना रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को कोकर के खोरहाटोली स्थित होली एंजेल्स चर्च में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। पल्ली की युवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पल्ली पुरोहित फादर आनंद सुरीन और सहायक पल्ली पुरोहित फादर अभय मिंज उपस्थित रहे। पल्ली पुरोहित फादर आनंद सुरीन ने अपने संदेश में कहा कि लोगों की सेवा के जरिए ही आप ईश्वर की सेवा कर सकते हैं। इस क्रिसमस अपने अंदर की बुराई को खत्म कर प्रेम और भाईचारे के साथ रहें। इसके बाद महिला संघ की ओर से वेलकम सांग और प्रेयर डांस प्रस्तुत किया गया। इस दौरान चरनी प्रतियोगिता के साथ-साथ कैरोल और डांस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पल्ली के सभी टोलों के लोगों ने हिस्सा लिया। जहां मिशन कॉलोनी, मरियम टोली, जेवियर नगर, गाड़ीगांव, चूना भट्ठा, शांतिनगर, दोआंबा, गितिल कोचा, पाहनटोली, तिरिल के पुरुष संघ और महिला संघ ने कैरोल गाए। वहीं, सभी टोलों के यूथ ने नृत्य की प्रस्तुति दी। शाम में तिरियो बैंड ने लोगों को झुमाया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा, प्रभु के आगमन का इंतजार रांची| क्रिसमस को लेकर संत पॉल्स कैथेड्रल पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। रंग-बिरंगी रोशनी में चर्च की खूबसूरती देखते ही बन रही है। सीएनआई समाज के विश्वासी हर साल क्रिसमस पर यहां जुटते हैं और प्रभु येसु की आराधना करते हैं। 154 साल पहले छोटानागपुर डायसिस के अंतर्गत बहुबाजार में संत पॉल्स कैथेड्रल की नींव रखी गई थी। फरवरी 1870 में बिशप जॉर्ज एडवर्ड मिलमैन का रांची में तीसरा भ्रमण था, इसी क्रम में कमिशनर जनरल डाल्टन के सहयोग से इंजीनियर जनरल रोलेट ने इसका नक्शा बनाया और चर्च को बनाने की शुरुआत हुई। उस जमाने में चर्च को बनाने की लागत करीब 26 हजार रुपए आई थी। पूरे चर्च को चूना पत्थर से बनाया गया है। इसके एक बुर्ज की ऊंचाई 120 फीट है। कैथेड्रल के बुर्ज में दो घंटे (एक बड़ा और एक छोटा) लगा है, 1874 ईस्वी में इन्हें टांगा गया था। इनकी आवाज कई मील तक सुनाई पड़ती है। कैरोल प्रतियोगिता में मरियम टोली विजेता : कैरोल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर मरियम टोली, दूसरे स्थान पर जेवियर नगर और तीसरे स्थान पर शांति नगर रहा। चरनी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर दोआंबा यूथ, दूसरे स्थान पर मिशन कॉलोनी यूथ और तीसरे स्थान पर शांतिनगर यूथ रहा। डांस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर चूना भट्ठा, दूसरे स्थान पर गितिल कोचा और तीसरे स्थान पर मरियम टोली रहा। पल्ली पुरोहित ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। होली एंजेल्स चर्च में क्रिसमस गैदरिंग के दौरान प्रेयर डांस करतीं महिला संघ की सदस्य। चरनी प्रतियोगिता में कदमा, एग्रीकल्चर कॉलेज विजेता 08 कंबाइंड क्रिश्चियन यूथ सोसाइटी की ओर से क्रिसमस गैदरिंग रांची, सोमवार 23 दिसंबर, 2024 संत पॉल्स कैथेड्रल 2 दिन बाकी क्रिसमस कंबाइंड क्रिश्चियन यूथ सोसाइटी की ओर से रविवार को 46वें क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इसमें कांके विधायक सुरेश बैठा और खिजरी विधायक राजेश कच्छप उपस्थित रहे। सोसाइटी के लोगों ने कांके चौक से टीना मैदान तक जुलूस निकाला। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। लगभग 8 टोले के लोगों ने क्रिसमस कैरोल गाए। साथ ही लोगों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। चरनी प्रतियोगिता में कदमा (कांके) और एग्रीकल्चर कॉलेज विजेता बना। प्रेम नगर व चूड़ी टोला दूसरे स्थान पर और सुंदर नगर, सेंबर टोली व महुआ टोली तीसरे स्थान पर रहा। क्रिसमस थीम पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान अविशा सेलिना टोप्पो, दूसरे स्थान पर अनुराग किंडो और तीसरे स्थान पर अलिशा खलखो रही। मौके पर मानिक तिर्की, सुजीत कुजूर, रवि बारला, इग्नासियुस टेटे, निशांत कच्छप, अमित तिर्की, सजित कुजूर, अतित खलखो, विकास परधिया, बिपिन टोप्पो व अन्य थे।


