64 साल से रामगढ़ के पोना पर्वत धाम में निकाली जा रही है रथयात्रा

रांची से 50 किमी दूर रामगढ़ के बड़कीपोना में बघलत्ता पहाड़ पर 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पोना पर्वत धाम लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां पिछले 64 वर्षों से रथ द्वितीया के मौके पर रथयात्रा निकाली जाती है। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। यहां ऊंचे पहाड़ पर भगवान जगन्नाथ की आदमकद प्रतिमा स्थापित है। वहीं, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भी प्रतिमाएं हैं। यहां एक रहस्यमयी गुफा भी है, जिसे देखने के लिए काफी लोग यहां पहुंचते हैं। पोना पर्वत धाम के आश्रम आचार्य पंडित रामशरण गिरी ने बताया कि यहां 1957 से स्व. भुनेश्वर गिरी द्वारा पूजा पाठ की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे लोगों की आस्था धाम के प्रति बढ़ती गई। सरकार ने पोना पर्वत धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *