प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में आध्यात्मिक प्रवचन

रांची | हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में रविवार को आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। इसमें ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि आज हर विवेकशील व्यक्ति समाज में बढ़ रहे अनैतिकता के ज्वर से भयभीत है। लेकिन, वह चाहकर भी इस दिशा में कुछ उपयोगी व ठोस परिणाम प्राप्त नहीं कर रहे हैं। प्रकृति के प्रति आकर्षण और आसक्ति की सूक्ष्म डोरों से बंधा हुआ मानव पथ भ्रष्ट हो गया है। परमात्म प्राप्ति की ओर न बढ़कर अनैतिकता को भी अहंकार वश नैतिकता समझने लगा है। इस समय संसार में योग नाम से भी बहुत मार्ग हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *