पलामू में पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या:अवैध संबंध की शिकायत से था नाराज, बेटे ने खोला मां की हत्या का राज

पलामू जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ीवीर पंचायत के खरकटी में हुई। आरोपी रामू चौधरी ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी चिंता देवी की गला दबाकर हत्या की। फिर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने रामू को बुलाकर समझाया था चिंता देवी ने पांच मई को थाने में शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका पति किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रखता है। पुलिस ने रामू को बुलाकर समझाया और बांड भरवाकर छोड़ दिया था। मृतका के पिता मूसन चौधरी ने बताया कि 12 साल पहले चिंता की शादी रामू से हुई थी। रामू पिछले एक साल से बाहर काम करता था। वह घर के लिए बहुत कम पैसे भेजता था। एक महीने पहले जब वह घर आया, तो लगातार किसी महिला से फोन पर बात करता था। चिंता का आरोप था कि रामू अपना सारा पैसा उस महिला को देता है और मेदिनीनगर में उसके साथ रहता है। घटना के बाद से आरोपी रामू फरार घटना के समय चिंता की मां लीलावती देवी अपने घर रबदा गई थीं। रात करीब 8 बजे उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। चिंता के तीन बच्चे हैं – एक लड़की और दो लड़के। घटना के बाद से आरोपी रामू फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *