रांची | उरांव जनजाति की एक महिला ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा से लिखित शिकायत की है। कहा है कि उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। रविवार को लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड स्थित बरवा टोली निवासी झरिया उरांव (36) ने आशा लकड़ा से इस मामले की शिकायत की। उसने जानकारी दी कि सेन्हा थाना प्रभारी से भी इस मामले की लिखित शिकायत की गई है। आशा लकड़ा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


