रांची | प्रदेश राजद कार्यालय में रविवार को भाजपा समेत कई दलों के नेता-कार्यकर्ता ने आरजेडी में शामिल हुए। प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने इन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा छोड़ राजद में शामिल हुए पूर्व मुखिया कमलेश सिंह ने कहा कि बीजेपी अब पहले वाली पार्टी नहीं रही, पार्टी में लोकतंत्र खत्म हो गया है। राजद की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सऊद अंसारी, राजकुमार, साहिल अंसारी, रितिक राज आर्यन आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मंतोष यादव, युवा राजद के रांची जिलाध्यक्ष गुलजार अंसारी, महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव व सलीम जावेद आदि मौजूद थे।


