तीरंदाजी क्षेत्र की समस्याओं को दूर करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

तीरंदाज दीपिका कुमारी एवं सेंटर फोर एक्सीलेंस की कोच डी साईश्वरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। दीपिका ने मुख्यमंत्री को तीरंदाजी क्षेत्र से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि विश्व पटल पर झारखंड के खिलाड़ी तीरंदाजी के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। हमारी सरकार झारखंड के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को आवश्यक सभी सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने दीपिका के हालिया प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दी। सीएम से मिले कई विधायक पूर्व मंत्री व बंधु तिर्की ने संविधान की प्रति दी एक सप्ताह के निजी दौरे से लौटने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई विधायक, पूर्व मंत्री व अन्य लोग मिले। इनमें विधायक निशात आलम, निरल पूर्ति के अलावा पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और बंधु तिर्की ने भी मुलाकात की। इन मुलाकातों में नेताओं ने मुख्यमंत्री अपने अपने क्षेत्र व व्यक्तिगत समस्याओं से अवगत कराया। उधर, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले आैर उन्हें नए वर्ष के साथ ही क्रिसमस का त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को संविधान की प्रति भी सौंपी। बंधु तिर्की दिल्ली की यात्रा पर थे। वहां कांग्रेस के आला नेताओं के साथ बैठक करने के बाद रांची लौटे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *