सुशासन तिहार के तहत सीएम बैकुंठपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को सुशासन तिहार के अवसर पर कोरिया जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने बैकुंठपुर जनपद के छिंदिया पंचायत में वहां के लोगों से मुलाकात की। साय ने स्कूल परिसर स्थित कोसम पेड़ की छांव में चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सुशासन के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गांव में दो सीसी सड़कों के निर्माण, एक सामुदायिक भवन के निर्माण, वार्ड क्रमांक 17 में पुलिया निर्माण की स्वीकृति भी दी। दो टूक- पीएम आवास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं साय ने सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक गुरुवार को ली। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को दो टूक में कहा कि पीएम आवास में गड़बड़ी सामने आई तो कार्रवाई तय है। यदि हितग्राही प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करता है तो उसके रेत के वाहन को खनिज विभाग द्वारा नहीं रोका जाना चाहिए।


