पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश की संभावना:साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव, 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट, पठानकोट सबसे ठंडा

पंजाब में शीतलहर के बाद अब कोहरे ने परेशान करना शुरू कर दिया है। 25 दिसंबर तक पंजाब में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 26 की रात से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ का तापमान बढ़कर 7 डिग्री के आसपास पहुंच गया। पंजाब के 5 जिलों में आज कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के अनुसार पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, बरनाला और बठिंडा में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। अनुमान है कि खुले इलाकों में यह कोहरा ज्यादा परेशान करेगा। इसके साथ ही दोपहर में धूप निकलने के आसार हैं और तापमान सामान्य के करीब ही रहेगा। साइक्लोन सर्कुलेशन हुआ एक्टिव पंजाब में साइक्लोन सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वहीं, पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भी एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। जिसके बाद अनुमान है कि आज पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 26 दिसंबर की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके बाद 26 दिसंबर को एक-दो स्थानों पर और 27 दिसंबर को पूरे पंजाब में बारिश के आसार हैं। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों की स्थिति चंडीगढ़- आज हल्की धुंध रहने का अनुमान है। आज तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- आज हल्की धुंध रहने का अनुमान है। आज तापमान 6 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 6 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज हल्की धुंध रहने का अनुमान है। आज तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *