सोन नदी किनारे मिला हाइवा ड्राइवर का शव:15 दिन पहले की थी बेटी की शादी, नहाने के दौरान 24 घंटे पहले डूबा था

भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के नानसागर 14 नंबर बालू घाट स्थित सोन नदी में डूबे हाइवा चालक का शव दूसरे दिन शुक्रवार को बरामद हुआ है। शव मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक झारखंड के कोडरमा जिला के चंद्रवारा थाना क्षेत्र के दूरगेनिया गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान दीपन भुईया के 36 साल के बेटे धनेशर भुइयां के रूप में हुई है। धनेशर नानसागर 14 नंबर बालू घाट पर हाईवा चलाता था। 15 दिन पहले की थी बेटी की शादी मृतक के चचेरे भाई अर्जुन भुइयां ने बताया कि धनेशर की मझली बेटी प्रीति की 15 दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद 5 मई को धनेशर नानसागर बालू घाट पर लौटा था। बुधवार की दोपहर बालू घाट पर हाईवा से दो हाइवा बालू गिराने के बाद बुधवार की शाम वह घाट पर स्थित सोन नदी में नहाने गया था। उसी दौरान वह डूब गया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन वह नहीं मिल पाया था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर गुरुवार को स्थानीय थाना भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच सोन नदी किनारे उसका शव दिखा। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकला गया। इसके बाद परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय को दी। दो भाई और तीन बहनों में छोटा था धनेशर सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी बसंती देवी, चार पुत्री खुशबू, प्रीति, सुलेखा, प्रियंका एवं एक पुत्र धीरज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *