वामदल के सम्मेलन में आंदोलन का आह्वान

भास्कर न्यूज | जालंधर इंकलाबी मार्कसिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) की राज्य समिति वैचारिक-राजनीतिक अभियान चला रही है। रविवार को इस कड़ी में नकोदर में राजनीतिक सम्मेलन किया गया है। कामरेड महिपाल ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियां पूंजीवादी व्यवस्था के हक में हैं। सरकारों द्वारा एक-एक कर लागू की जा रही गरीब विरोधी, राष्ट्र-विरोधी नव-उदारवादी नीतियों के खिलाफ वाम दल अभियान चला रहा है। इस सम्मेलन में सारे मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस दौरान पार्टी के महासचिव कामरेड मंगत राम पासला, राज्य कमेटी अध्यक्ष रतन सिंह रंधावा, सचिव परगट सिंह, कोषाध्यक्ष प्रो. जयपाल सिंह, हरकंवल सिंह, रघबीर सिंह बटाला, गुरनाम सिंह दाऊद, कुलवंत सिंह संधू, महिपाल उपस्थित थे। सज्जन सिंह, डॉ. सतनाम सिंह अजनाला और नत्था सिंह ने भी विचार रखे। सम्मेलन नकोदर में शहीद हुए वरिंदर गगन, सुरजीत सिंह और साथी शहीदों की शहादत को समर्पित था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *