भास्कर न्यूज | जालंधर तेरा-तेरा हट्टी के 6 वर्ष पूरे होने पर रविवार को स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर गुरमत समागम में संगति रूप से श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ किए गए। उसके बाद मेडिकल और खूनदान कैंप लगाया गया। तेरा-तेरा हट्टी के मुख्य सेवादार तरविंदर सिंह रिंकू और गुरदीप सिंह कारवां ने बताया कि डा.केएसजी मेमोरियल सोसायटी न्यू रूबी हॉस्पिटल के सहयोग से लगाए गए खून दान कैंप में कुल 29 खूनदानियों ने खून दान किया। कैंप के दौरान होम्योपैथी फिजियोथैरेपी आयुर्वेदिक के साथ ईसीजी शुगर और हड्डियों में कैल्शियम के टेस्ट भी किए गए। डॉक्टर मनवीर सिंह ने 53 मरीजों की, फिजियोथैरेपी डॉक्टर सीमा अरोड़ा ने 103 मरीज का होम्योपैथिक इलाज, डॉक्टर संजीव गोयल ने 107 मरीजों की हड्डियों के चेकअप और डॉ. दीपक शर्मा ने हड्डियों की कैल्शियम की जांच की। इसके अलावा ठंड के प्रकोप को देखते हुए 13 डॉग शेल्टर तैयार किए गए हैं, जिनकी इंस्टॉलेशन सोमवार से शुरू की जाएगी। इस अवसर पर परमजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह बवेजा, जितेंद्र सिंह कपूर, परविंदर सिंह, यादवेंद्र सिंह, मनदीप सिंह, गुरविंदर कौर, सवनीत कौर, मनदीप कौर, स्तुति शर्मा, अमरजीत कौर, सरबजीत सिंह, संजीव शर्मा और अन्य मौजूद थे।


