24 दिसंबर को अदा होगी झंडे की रस्म

जालंधर|श्री बजरंग वेलफेयर सोसायटी किला मोहल्ला के सदस्यों ने रविवार को श्री बालाजी महाराज की चौंकी को लेकर बैठक की। संस्था के मुख्य सेवादार जय हांडा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इस बार 31 दिसंबर को प्रभु की चौंकी करवाई जा रही है। जय हांडा ने बताया कि भव्य चौंकी के उपलक्ष्य में 24 दिसंबर को संस्था द्वारा शाम 5 बजे विधिवत पूजन करके झंडे की रस्म अदा की जाएगी। इससे पहले संस्था द्वारा शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विगत वर्षों की तरह इस बार पारंपरिक तरीके के साथ धार्मिक आयोजन किया जाएगा। भक्तों में कार्र्यक्रम को लेकर अधिक उत्साह है। आयोजकों ने कहा कि तय तिथि पर कार्यक्रम करवाया जाएगा। प्रोग्राम की तैयारियां जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *