पंजाब के बरनाला जिले के डिप्टी कमिश्नर टी बेनिथ ने जिले में जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। खाद्यान्न, चारा, दूध, डेयरी उत्पाद, पेट्रोल और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अधिकारियों के नंबर किए जारी वहीं जमाखोरी की शिकायत के लिए प्रशासन ने कई अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए हैं। एएफएसओ प्रदीप सिंह (98720-18044), जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक हरशरण जीत सिंह (97797-25465), उप निदेशक पशुपालन करमजीत सिंह (95011-18071) और जिला मंडी अधिकारी वीरेंद्र सिंह (99882-12210) से संपर्क किया जा सकता है। फर्जी कमी दिखाने पर कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि जिले में किराना, दूध, अनाज, दालें और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार या व्यापारी सामान की फर्जी कमी दिखाता है या अनुचित मूल्य वसूलता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


