संगरूर में 2 गौ तस्कर गिरफ्तार:गौवंशों को छुड़ाया, काटने के लिए ले जा रहे थे, दोनों हरियाणा के रहने वाले

पंजाब के संगरूर जिले में पुलिस ने गोवंश की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले इकराम खान और जमशेद खान के रूप में हुई हैं। गौ रक्षक विनोद कुमार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। विनोद कुमार मानसा जिले के रहने वाले हैं। उन्हें जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपी एक कैंटर में गोवंश को बेरहमी से बांधकर ले जा रहे हैं। इसके बाद गौ रक्षा दल ने चीमा इलाके में कैंटर को घेर लिया। गौ रक्षकों ने पुलिस को सौंपे आरोपी गौ रक्षकों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कैंटर में कई गोवंश बंधे हुए मिले। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। चीमा पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट और गाय काटने प्रतिबंध एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *