बरनाला में बेरोजगार संयुक्त मोर्चा की बैठक:11 मई को शिक्षा मंत्री के घर पर प्रदर्शन करने का फैसला, रोजगार को लेकर युवाओं में रोष

पंजाब में बेरोजगार युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ ‘युद्ध बेरोजगारी विरूद्ध’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 11 मई को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के गांव गंभीरपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। बरनाला में बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक सुखविंदर सिंह ढिलवां की अगुआई में तपा मंडी में बैठक आयोजित की गई। सुखविंदर ढिलवां ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार फर्जी आंकड़ों के आधार पर रोजगार देने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि 16 मार्च 2022 से अब तक शिक्षा विभाग में कोई नई भर्ती नहीं हुई है। मोर्चा के नेताओं का कहना है कि सरकार की शिक्षा क्रांति महज दिखावा है। शिक्षकों के पद रद्द करने का आरोप शिक्षा विभाग में एनटीटी, ईटीटी, मास्टर कैडर, लेक्चरर और प्रोफेसर के पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। इसके विपरीत सरकार ने 343 लेक्चरर और 646 पीटीआई अध्यापकों के पद रद्द कर दिए हैं। बैठक में करमजीत सिंह जगजीतपुरा, विक्रम तपा, विपन तपा, रोहित कुमार, गोल्डी तपा, जसवीर सिंह तपा, बलविंदर सिंह तपा, शिंदर कौर, गुरविंदर सिंह, जसवन्त राय और जगजीत कौर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *