फूलों से सजी पालकी में सुशोभित थे गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप

गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से रविवार को सुबह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन सजाया गया। धन्य धन्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में सजाए इस नगर कीर्तन की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास कर की गई थी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप फूलों से सजी हुई पालकी में सुशोभित किए गए।
यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से चलकर मधुबन कॉलोनी, राज नगर चौक, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, बैंक कॉलोनी, गुरुद्वारा साहिब न्यू राज नगर, माता गुजरी जी पब्लिक स्कूल नहर वाली रोड से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। शब्दी जत्थों और संगत ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को आनंद विभोर करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों के साथ जोड़ा। नगर कीर्तन का संगत द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जा रहा था। संगत के लिए संस्थाओं द्वारा लंगर भी लगाए गए। इस दौरान गतका अखाड़ा के सिंहों ने गतके का प्रदर्शन किया। संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे साफ-सफाई और पुष्प वर्षा की सेवा की । नगर कीर्तन संपन्न होने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने संगत और सेवादारों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *