भास्कर न्यूज | जालंधर समाज सेवी संस्था संस्था शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी ने रविवार को वार्षिक स्वेटर और शूज वितरण समारोह आयोजित िकया। इस दौरान साईं दास स्कूल पटेल चौक के 200 बच्चों को स्वेटर, शूज, बिस्कुट और स्टेशनरी बांटी गई। इंस्पेक्टर परमिंदर कौर इंचार्ज सांझ केंद्र जालंधर और एडवोकेट सुशांत कुमार समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा प्राप्त कर समाज िहत और राष्ट्र की तरक्की में योगदान देने की प्रेरणा दी है। सोसायटी के सरक्षक डॉक्टर रविंद्र चड्ढा ने वार्षिक कार्यों की रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि सोसायटी का यह प्रोग्राम साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित किया गया है। सोसायटी प्रेसिडेंट दीपक महेंद्रू ने सोसायटी का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा के हर क्षेत्र में योगदान है । हर साल की तरह इस बार भी सोसायटी विभिन्न स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर शूज वितरित करने की सेवा िनभाएगी। यहां प्रिंसीपल राकेश शर्मा, एडवाइजर डॉक्टर ऋषभ चड्ढा, हैड कांस्टेबल मलकीत सिंह, स्कूल अध्यापक नवनीत शारदा, संजीव कुमार, समीर शर्मा, जोगिंदर शर्मा, व अन्य लोग उपस्थित थे।


