जालंधर|संत आसाराम बापू सेवा समिति जालंधर ने रविवार को राज माता मंदिर कैंट में तुलसी पूजन और वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत पूजन करके की। उसके बाद भक्तों ने तुलसी माता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में हर्षिता बावा ने भक्तों को बताया कि सनातन धर्म में तुलसी को माता का स्थान प्राप्त है। यहां संजीव कुमार, सुनीता, सुदर्शना और गीता जोशी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। मंदिर में तुलसी पूजन करते हुए श्रद्धालु।


