2 युवकों ने डिप्रेशन में चुनी मौत:एक ने घर दूसरे ने बाहर फांसी लगाई, सुसाइड नोट नहीं मिले, पुलिस जांच जारी

अजमेर के गंज व अलवर गेट थाना इलाके में दो युवकों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक युवक नशे का आदी और मानसिक रूप से बीमार बताया गया। जबकि दूसरा युवक प्राइवेट जॉब करता था और डिप्रेशन में था। संबंधित थाना पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम करवाए हैं। दोनों प्रकरण में जांच की जा रही है। कमरे में फंदे पर लटका मिला शव गंज थाना पुलिस के अनुसार लौगिया मोहल्ला पानी की टंकी के पास निवासी शबीर (22) का शव रविवार सुबह उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन के अनुसार शबीर नशे का आदी और मानसिक रूप से बीमार भी था। वह शनिवार रात को कमरे में सोने गया था। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे देखा तो शबीर का शव छत के कड़े में बंधे फंदे से लटका हुआ था। उसे फंसे से नीचे उतारा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। थाना प्रभारी महावीर सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। मदार पहाड़ी में पेड़ पर फंदे पर मिला शव अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार जेपी नगर में रहने वाले सुनील रावत (25) का शव रविवार को मदार पहाड़ी में एक पेड़ से बंधे फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच तय करेगी। थाना प्रभारी श्याम सिंह के अनुसार मृतक के परिजन ने बताया कि वह दो दिन पहले घर से निकला था, उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार को जेपी नगर इलाके में उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली। इसके आधार पर आसपास तलाश की गई तो शव मिला। परिजन के अनुसार सुनील प्राइवेट जॉब करता था। वह कुछ दिनों से डिप्रेशन की हालत में था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *