छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में समर वेकेशन कैंसिल:भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच CJ का फैसला, बार एसोसिएशन ने जताया विरोध

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने भारत-पाकिस्तान जंग के हालात को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश को कैंसिल कर दिया है। अब हाईकोर्ट में 2 जून से 28 जून तक समर वेकेशन घोषित किया गया है। बता दें कि हाईकोर्ट में समर वेकेशन 10 मई से शुरू होने वाली थी। हाईकोर्ट ने साल 2025 के लिए जारी समर वेकेशन कैलेंडर में आंशिक संशोधन करते हुए अवकाश की तिथियों में बदलाव किया है। हाईकोर्ट ने 12 मई से 6 जून तक प्रस्तावित ग्रीष्मकालीन अवकाश को स्थगित करते हुए अब इसे 2 जून से 28 जून 2025 तक घोषित किया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर द्वारा आदेश जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *