केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 को आएंगे अंबिकापुर:गृहमंत्री और वित्तमंत्री ने ली भाजपा नेताओं और अधिकारियों की बैठक

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 13 मई को सरगुजा प्रवास पर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा और वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। शिवराज सिंह चौहान के सरगुजा प्रवास के दौरान 3 लाख अतिरिक्त पीएम आवास की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मंत्री द्वय ने भाजपा कार्यालय में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की संभाग स्तरीय बैठक ली। विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को अब तक 8 लाख 26 हजार आवासों की स्वीकृति केंद्र से प्राप्त हुई है। ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में हमें तीन लाख से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति मिलने की पूर्ण संभावना है। यह प्रदेशवासियों के लिए बड़ी सौगात होगी। मंत्री व विधायक हुए शामिल
भाजपा की बैठक में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक रेणुका सिंह, पापुनि अध्यक्ष राजा पांडे, विधायक गोमती साय, उद्देश्वरी पैकरा, रायमुनि भगत, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, भूलन सिंह मरावी, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, महापौर मंजूषा भगत सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश
गृहमंत्री विजय शर्मा एवं ओपी चौधरी के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं विधायकों ने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया और जिला पंचायत कार्यालय में बैठक की। मंत्रियों ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम हेतु स्थानीय पीजी कॉलेज मैदान को स्थल के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग, मंच व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने पार्किंग, ट्रैफिक रूट, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था के संबंध जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *