इमरजेंसी में निजी अस्पताल करेंगे फ्री इलाज, सरकार उठाएगी खर्च

भास्कर न्यूज | अमृतसर ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए सेहत विभाग की ओर से जरूरी कदम उठाते हुए सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। वहीं इमरजेंसी में निजी अस्पताल घायलों केा इलाज फ्री करेंगे। उन्हें सरकार इलाज का खर्च अदा करेगी। इतना ही नहीं, शुक्रवार को पंजाब के सभी जिला सेहत अधिकारियों से उच्चाधिकारियों के साथ वीसी के जरिए घंटों तक और कई दौर की मीटिंगें हुई। उच्चाधिकारियों ने 24 घंटे के दौरान सारे इंतजाम पूरे करने और डिटेल चंडीगढ़ भेजने के निर्देश दिए हैं। सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डा. शरणजीत धवन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर सिविल अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं में तैनात सभी स्पेशलिस्ट डाक्टरों को आन-काल ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल की इमरजेंसी में हर विभाग के पीजी स्टूडेंट्स डाक्टर भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस समय अस्पताल में करीब 3 वेंटिलेटर मौजूद हैं। यदि इमरजेंसी के दौरान घायलों की संख्या अधिक होती है, तो उन्हें तुरंत गुरु नानक देव अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और निजी अस्पतालों से भी जिला सेहत विभाग के उच्चाधिकारियों की मीटिंग हो चुकी है, जिन्होंने आपातकालीन स्थिति में सेहत विभाग का साथ देने को हामी भर दी है। सीनियर मेडिकल अफसर का कहना है कि हालात को देखते हुए सारी तैयारियां मुक्कमल कर ली गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *