अमृतसर | गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने पहले 8 से 10 मई को होने वाली सभी वार्षिक और सेमेस्टर (थ्योरी और प्रैक्टिकल) परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। वहीं अब 12 से 17 मई तक की सारी परीक्षाएं भी स्थगित रहेगी। अभ्यर्थी परीक्षाओं की नई तारीखों और समय-समय पर जारी निर्देशों की जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।


