महिषासुर वध के बाद भगवान विष्णु ने अंबा यज्ञ किया : शुभम तिवारी

भास्कर न्यूज | अमृतसर चौक फव्वारा स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ में श्रीमद्भागवत कथा की गई। जिसमें शुभम तिवारी ने कथा करते कहा कि महिषासुर के वध के बाद सबसे पहले भगवान विष्णु ने अंबा यज्ञ किया। बड़े-बड़े ऋषियों, महा ऋषियों को बुलाया तभी भगवती अंबा ने प्रगट होकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भगवान नारायण जी ने सबसे पहले मां भगवती का यज्ञ किया। मां ने कहा अपने यज्ञ किया है इसलिए आपके अनेकों अवतार होंगे। जगह-जगह तुम्हारे मंदिर होंगे और पूजा होगी। इसलिए भगवान विष्णु ने समय-समय पर राम ,कृष्ण ,नरसिंह, वामन आदि अवतार धारण किए। यह मां की आज्ञा थी और उनका पालन ब्रह्मा, विष्णु, महेश, इंद्र, वरुण, कुबेर सभी देवताओं ने मिलकर किया। भाग्यशाली है वह लोग जो भगवती के प्रति श्रद्धा और विश्वास रखते हैं। नवरात्रों में मां का व्रत करते हैं मां के ज्योति जलाकर खेत्री का पूजन करते हैं। नवरात्रि व्रत की विधि के बारे जानकारी देते तिवारी ने बताया कि नवरात्र में मां की भक्ति करने से मन अत्यंत प्रसन्न होता है। अंत में लोगों ने सामूहिक तौर पर मां भगवती की आरती की। इस मौके पर संजय कुमार, दिनेश सिंगला, भावना, मानिक समेत कई भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *