इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन का चुनाव, सीए गौरव गुप्ता बने प्रधान

भास्कर न्यूज | अमृतसर इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की 83वीं वार्षिक जनरल बैठक के तहत नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में सीए गौरव गुप्ता को अध्यक्ष, एडवोकेट सलिल चोपड़ा को उपाध्यक्ष, एडवोकेट विक्रम दास को सचिव चयनित किया गया। इसके अलावा सीए विशाल तुली संयुक्त सचिव चुने गए। बैठक के दौरान सलाहकार सीए गौरव अग्रवाल, सीए लखविंदर भाटिया, सीए दविंदर सिंह, सीए रितु अरोड़ा विशेष तौर से शामिल हुए। गौर हो कि आईटीपीए एसोसिएशन में लगभग 400 सदस्य है, जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडवोकेट और आयकर प्रैक्टिशनर्स पेशे से संबंधित सदस्य शामिल है। अध्यक्ष सीए गौरव गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव हर साल आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह लंबित अपीलों के निपटान की प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे ग्राहकों की शिकायतों के समयबद्ध निपटान के लिए आयकर अधिकारियों पर जवाबदेही डालने की भी मांग करेंगे। चुने गए संयुक्त सचिव सीए विशाल तुली ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य पेशे की गरिमा का स्तर ऊंचा उठाना है। उन्होंने कहा कि वह आयकर विधेयक 2025 के कार्यान्वयन के लिए काम करेंगे। वे मौजूदा आयकर कानूनों के बारे में हितधारकों की विभिन्न चिंताओं के लिए भी प्रतिनिधित्व भेजेंगे। एसोसिएशन के सलाहकार सीए गौरव अग्रवाल ने कहा कि पड़ोसी देश के साथ युद्ध के इस समय में, हम अपने सशस्त्र बलों को सलाम करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थियों के बावजूद सभी सदस्य करों के संग्रह को बढ़ाने के लिए कार्यरत रहेंगे ताकि हमारी रक्षा प्रणाली और मजबूत हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *