डॉ. नागपाल बने सीकेडी नर्सिंग कॉलेज के मेंबर इंचार्ज

अमृतसर| चीफ खालसा दीवान द्वारा प्रदेश के प्रसिद्ध सर्जन डा. हरमोहिंदर सिंह नागपाल को सीकेडी इंटरनेशनल नर्सिंग कॉलेज का मेंबर इंचार्ज मनोनीत किया गया है। नागपाल ने बतौर मेंबर इंचार्ज पद संभाल लिया है। जनरल एवं लैपरोस्कोपिक सर्जरी के 40 साल से तुजुर्बा रखने वाले डा. नागपाल हरतेज अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर हैं। प्रधान डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर, उपप्रधान जगजीत सिंह, सचिव सुखजिंदर सिंह प्रिंस, जसपाल सिंह ढिल्लों ने डॉ. नागपाल का स्वागत करते हुए बोले सो निहाल के जैकारों के बीच सिरोपा भेंट कर मेंबर इंचार्ज का पदभार सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *