भास्कर न्यूज | तिल्दा-नेवरा सुशासन तिहार-2025 के तृतीय चरण में समाधान शिविर जारी है। इसी कड़ी में 9 मई को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2 बजे तक बद्रीनारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सभी विभाग प्रथम चरण में प्राप्त मांग एवं शिकायत पर कार्रवाई करने उपस्थित रहे। लोगों की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण किए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की गोद भराई व छोटे बच्चो को अन्नप्रासन संस्कार कराया गया। आबकारी विभाग से उपस्थित अधिकारियों को लोगों ने कोचिया गिरी पर कार्यवाही व शराब दुकानों के कर्मियों द्वारा कोचिया लोगों को भारी मात्रा में को शराब सप्लाई करने की शिकायत की गई, उन्हें बंद कराने की मांग की गई। कुल 16 आवेदन आबकरी विभाग में आया। कुछ ग्राम पंचायत में कार्रवाई भी की गई। उद्यानिकी विभाग में मशरूम 5 की ट्रेनिंग व बंदर से सब्जियों की बचाव का आवेदन किया गया। इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर, उमाशंकर बांधी और एसडीएम आशुतोष देवांगन तहलसीदार ज्योती मसियारे उपसथित रहे। शिविर मे भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, राम पंजवानी, चंद्रकला, खुमान वर्मा, ईश्वर यदु, रानी सौरभ जैन नरेद्र शर्मा सुरेश लखवानी सहिततमाम अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर मे भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, राम पंजवानी, मनीष शर्मा उपस्थित रहे।


