बलौदाबाजार| बलौदाबाजार में 10 मई दिन शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजेअब्दुल जाहिद कुरेशी, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के द्वारा किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत हेतु जिला न्यायालय बलौदाबाजार में 08 खंडपीठ, परिवार न्यायालय हेतु 01 खंडपीठ भाटापारा व्यवहार न्यायालय हेतु 04 खंडपीठ व्यवहार न्यायालय सिमगा एवं कसडोल हेतु 01-01 खंडपीठ का गठन किया गया है। राजस्व न्यायालय के प्रकरण हेतु पृथक से खंडपीठ बनाया गया है। नेशनल लोक अदालत में आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण न्याय से वंचित रहने वाले नागरिकों को भी न्याय मिलता है।


