बलौदाबाजार| राज्य शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जाना है। इस योजना अंतर्गत रोजमेरटा टेक्नोलॉजिस लिमिटेड रायपुर कपंनी को शासन द्वारा अधिकृत किया गया है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय बलौदाबाजार में निरंतर जारी रहेगा। 8 मई से 7 जून 2025 तक आस्था कम्प्युटर महरानी चौक एफसीआई गोदाम के सामने भाटापारा, 10 मई को जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार, 12, 13 एवं 14 मई को जनपद पंचायत कार्यालय पलारी एवं 15, 16 एवं 17 मई को जनपद पंचायत कार्यालय कसडोल में होगा।


