शिबू सोरेन पुल का नाम बदल कर वीर बुधु भगत हो : अजय

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने शुक्रवार को कहा कि मयूराक्षी नदी पर बने शिबू सोरेन पुल का नाम बदलकर सरकार वीर बुधु भगत पुल करे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी का नाम बदलना एक दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। जब पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है, ऐसे समय में झारखंड सरकार ने ओछी राजनीति की है। भाजपा प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर परिवारवाद का आरोप लगाया। कहा कि जब मयूराक्षी नदी पर राज्य का सबसे बड़ा पुल बना, तो उसका नाम आदिवासी नायक बाबा तिलका मांझी के नाम पर न रखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन के नाम पर रख दिया। इसी तरह धोती-साड़ी योजना को भी अपने दादा-दादी सोना सोबरन के नाम से जोड़ दिया। उन्होंने कहा अगर झामुमो वास्तव में वीर बुधु भगत का सम्मान करती है, तो उनके नाम पर उस नई लॉ यूनिवर्सिटी का नाम रखे, जिसका वादा सरकार पहले ही कर चुकी है। वहीं, डॉ. श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का फैसला तुरंत वापस ले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *