5 दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड:बंगाल में बने सिस्टम और नमी के कारण 5 डिग्री तक चढ़ा पारा; कुछ दिन ऐसा ही मौसम

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी। वातावरण में नमी रहने के कारण सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। इस वजह से रात के तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी खत्म होने और मौसम साफ होने में चार से पांच दिनों का वक्त लगेगा। दिसंबर के आखिरी दो-तीन दिनों में ठंड बढ़नी शुरू होगी। रविवार को सबसे ठंडा बलरामपुर रहा यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम आज हल्के बादल छाए रहेंगे। इस वजह से दिन का तापमान बहुत अधिक नहीं चढ़ेगा। रात का तापमान भी नहीं गिरेगा। क्योंकि अभी हवा में नमी बढ़ी हुई है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। यही वजह है कि दिन रात में भी ठंड लगभग गायब है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नमी के कारण रात का तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा। ये स्थिति पिछले तीन-चार दिनों से है। रविवार को न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिन का तापमान भी 27.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। क्या कहना है मौसम विभाग का मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 24 दिसंबर तक रहेगा। इसके बाद यह खत्म होगा। तब तक समुद्र से आने वाली नमी का प्रभाव बना रहेगा। नमी के कारण ठंड से राहत रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम रविवार को भी उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित रहा। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। 24 दिसंबर को इसके उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्रप्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम भाग तक पहुंचने की संभावना है। इस सिस्टम के रहते तक प्रदेश में समुद्र से आने वाली नमी का प्रभाव रहेगा। नमी रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट थमी रहेगी और इस वजह से ठंड से भी राहत रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *