राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र से गुजर रही शिवनाथ नदी के पानी में डूबने से एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम रवाना हुई। टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बच्चे की बॉडी को खोजकर बाहर निकाला. जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी दुर्ग नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें डोंगरगांव पुलिस के थ्रू शनिवार सुबह कंट्रोल से सूचना मिली थी कि एक लड़का शिवनाथ नदी में डूब गया है। सूचना मिलते ही उनकी गोताखोरों की टीम डोंगरगांव थाना क्षेत्र के सांकर दाह गांव पहुंची। टीम ने वहां जाकर पता किया तो बताया गया कि शवनाथ नदी के घाट में युवक डूबा है। इसके बाद टीम ने अपनी वोट तैयार की। डीप डाइविंग जवान राजकुमार यादव और नरोत्तम चंदेल पानी के अंदर डूबकर शव को खोजना शुरू किया। धनीराम यादव ने पूरी टीम को लीड किया। इसके साथ ही ओंकार और भूपेंद्र सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन को वोट से जारी रखा। तीन से चार घंटे की कड़ी मेहनत करने के बाद उन्हें बच्चे का शव नदी के पानी में मिला। इसके बाद शव को बांधकर पानी से बाहर लाया गया। मृत बच्चे की पहचान देवकुमार चोरिया पिता संतलाल चोरिया (15 साल) निवासी ग्राम कोचेरा थाना डौंडी लोहारा जिला बालोद के रूप में हुई है। पुलिस कर रही मामले की जांच एसडीआरएफ की टीम ने शव को पानी से निकालकर पुलिस के हवाल कर दिया। इसके बाद डोंगरगांव पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


