ऑपरेशन सिंदूर पर जमशेदपुर की महिलाओं का जोश:लगाए देशभक्ति नारे, कहा- सेना और पीएम ने पाकिस्तान को सिंदूर की कीमत समझा दी

जमशेदपुर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर महिलाओं ने अपना समर्थन दिखाया है। शहर की महिलाएं शनिवार को हाथों में सिंदूर की डिब्बियां लेकर सड़कों पर उतरीं। उन्होंने भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। महिलाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, प्रधानमंत्री जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के जरिए पड़ोसी देश को कड़ा संदेश दिया। ऑपरेशन सिंदूर भारत की हर महिला के सम्मान का प्रतीक प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की हर महिला के सम्मान का प्रतीक है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री ने इस अभियान से पाकिस्तान को सिंदूर की कीमत समझा दी है। अब भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा। आतंकी भारत की ताकत को भूल गए थे एक महिला ने आतंकी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों को मारा और महिलाओं को प्रधानमंत्री को संदेश देने को कहा, तब वे भारत की ताकत को भूल गए थे। अब सेना ने उन्हें उनकी भाषा में जवाब दिया है। यह ऑपरेशन भी महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए कई महिलाओं ने रामायण और महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि प्राचीन काल की तरह यह ऑपरेशन भी महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए है। कुछ महिलाओं ने सरहद पर जाकर लड़ने की तैयारी भी जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री से कड़े फैसले लेते रहने की अपील की। यह प्रदर्शन भारत की नारी शक्ति का प्रतीक बन गया है। इससे साफ संदेश गया है कि देश की महिलाएं हर मोर्चे पर अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *