जमशेदपुर में महिला का शव फंदे से लटका मिला:पहले पति ने लगाया हत्या का आरोप, तीन साल से रह रही थी दूसरे पति के साथ

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय भारती कुमारी का शव फांसी पर लटका मिला। भारती ने दो शादी की थी। भारती सिदगोड़ा स्थित एल फोर-9 क्वार्टर में अपने दूसरे पति डेविड के साथ रहती थी। घटना शुक्रवार रात की है। उसका शव शनिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। भारती ने 2017 में अमित मुखर्जी से प्रेम विवाह किया था। हालांकि पिछले तीन वर्षों से वह डेविड के साथ रह रही थी। शुक्रवार को भारती अकेले सिदगोड़ा लौट आई घटना से एक दिन पहले भारती, डेविड की मां और भाई के साथ चाईबासा गई थी। शुक्रवार को वह अकेले सिदगोड़ा लौट आई। घटना के समय घर का दरवाजा खुला था। डेविड के एक दोस्त ने सबसे पहले भारती को फांसी पर लटका देखा। उसे तुरंत मर्सी अस्पताल बारीडीह ले जाया गया। वहां से एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गला दबाकर हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप भारती गोलमुरी स्थित पेट्रोल पंप में काम करती थी। उसके पहले पति अमित मुखर्जी का आरोप है कि भारती की गला दबाकर हत्या की गई। बाद में उसे फांसी पर लटकाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *