लुधियाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो शेयर करने के मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भ्रामक वीडियो पोस्ट किए थे। पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सेल को शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। डीसीपी रूपिंदर सिंह ने बताया कि साइबर सेल दोनों के सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाना अपराध है। युवकों ने फर्जी वीडियो पोस्ट किए जिससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो रहा था। लुधियाना पुलिस सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। पुलिस ने लोगों से की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। साइबर क्राइम यूनिट और सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रहे हैं। जिला जनसंपर्क अधिकारी पुनीत पाल सिंह गिल ने बताया कि लोग किसी भी जानकारी के लिए जिला प्रशासन लुधियाना, पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना, लुधियाना ग्रामीण पुलिस, खन्ना पुलिस या इमरजेंसी नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर डीसी लुधियाना और डीपीआरओ के आधिकारिक अकाउंट से भी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।


