मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:घर में फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात, पारिवारिक विवाद की आशंका

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज की एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। वो शादीशुदा थी लेकिन पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती थी। उसके बच्चे भी हैं। फिलहाल पारिवारिक विवाद के कारण सुसाइड करने की आशंका है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम राजबती मरकाम (37) है। पिछले कुछ समय से जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में अपने बच्चे के साथ अकेली रह रही थी। कुछ साल पहले ही इसकी शादी हुई थी। लेकिन पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे रिश्ते थे। वहीं पिछले एक साल से प्रेमी से भी अलग हो गई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। किराए के मकान में रह रही थी सालभर से वृंदावन कॉलोनी में बच्चे के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस की माने तो 15 दिन पहले इसने प्रेमी के खिलाफ शिकायत की थी। हालांकि, बाद में दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया था, इसलिए शिकायत वापस ले ली थी। वहीं एक दिन पहले चुनर का फंदा बनाकर अपने घर में फांसी के फंदे से झूल गई। तब बच्चा घर में नहीं था। जांच में जुटी पुलिस जब इसकी जानकारी पड़ोसियों को मिली तो इसकी खबर बोधघाट पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी लीलाधर रौठार ने बताया कि मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है। जांच में को भी तथ्य मिलेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *